देश की खबरें | महरौली हत्याकांड: पूनावाला की आवाज का नमूना हासिल करने के लिए अदालत पहुंची पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की आवाज का नमूना प्राप्त करने की अनुमति के लिए बृहस्पतिवार को शहर की एक अदालत का रुख किया।

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की आवाज का नमूना प्राप्त करने की अनुमति के लिए बृहस्पतिवार को शहर की एक अदालत का रुख किया।

इस बीच पूनावाला ने अपनी जमानत याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया, इसके साथ ही याचिका खारिज कर दी गई। पूनावाला ने दावा किया था कि उसे इस बात का कोई आभास नहीं था कि उसके वकील ने जमानत याचिका दायर की है।

अदालत के एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।

पूनावाला की 14 दिन की न्यायिक हिरासत भी शुक्रवार को समाप्त होगी और उसे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

पूनावाला पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करके उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है।

आफताब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी की अदालत में पेश हुआ और उसने कहा कि वह जमानत याचिका वापस लेना चाहता है।

पूनावाला के वकील एम. एस. खान ने अदालत को बताया कि आरोपी और उनके बीच ‘‘संवादहीनता’’ के कारण यह याचिका दायर की गई।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी ने कहा, ‘‘ जमानत याचिका खारिज कर दी गई, क्योंकि उसे वापस ले लिया गया है।’’

इससे पहले 17 दिसंबर को हुई सुनवाई के दौरान आफताब ने अदालत को सूचित किया था कि उसने ‘वकालतनामे’ पर हस्ताक्षर तो किए थे, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका वकील उसकी तरफ से ज़मानत याचिका दायर कर रहा है। इसके बाद आफताब के वकील ने अपने मुवक्किल से बातचीत करने के लिए समय मांगा था।

पूनावाला (28) ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज