देश की खबरें | अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर महबूबा ने भाजपा पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश में बेरोजगार युवाओं को अपनी हताशा निकालने के वास्ते मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए उकसाया है।

श्रीनगर, दो अप्रैल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश में बेरोजगार युवाओं को अपनी हताशा निकालने के वास्ते मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए उकसाया है।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया में आई उस खबर पर प्रतिक्रिया दे रही थीं जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक मस्जिद के इमाम को कथित तौर पर बदमाशों ने पीटा और पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

मुफ्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि भाजपा दावा करती है कि उसने कश्मीर में युवाओं के हाथों में पत्थरों की जगह लैपटॉप दे दिए हैं।

उन्होंने कहा, “लेकिन देश के बाकी हिस्सों में जो कुछ हो रहा है उस पर एक नजर डालने से ही इस बात के पर्याप्त सबूत मिल जाते हैं कि उन्होंने असंतुष्ट बेरोजगार युवाओं को केवल अपनी हताशा निकालने के लिए मुसलमानों पर लाठियां और डंडा चलाने के लिए उकसाया है।”

मुफ्ती ने कहा कि यह दुखद है कि जबतक युवा मुसलमानों को निशाना बना सकते हैं, तबतक उन्हें अपना भविष्य बर्बाद होने की भी परवाह नहीं है।

पीडीपी प्रमुख ने कहा, “ दो करोड़ नौकरियों के अपने वादे को पूरा करने के बजाय उन्होंने (भाजपा ने) उन्हें (युवाओं को) गुंडा बना दिया है। यह भी दुखद है इन युवाओं को तब तक अपना भविष्य बर्बाद होने से कोई दिक्कत नहीं है जब तक उन्हें मुसलमानों को दंडित करने और अपमानित करने का मौका मिलता रहेगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies 2nd T20I Match Preview: रांची में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगी रोमांचक टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू