ताजा खबरें | महबूबा मुफ्ती ने मतदाताओं से कहा, उम्मीद है आप मुझे निराश नहीं करेंगे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव से एक दिन पहले शुक्रवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, ‘‘ उम्मीद है कि आप मुझे निराश नहीं करेंगे और संसद में आपकी वकालत करने का अवसर प्रदान करेंगे।’’

श्रीनगर, 24 मई अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव से एक दिन पहले शुक्रवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, ‘‘ उम्मीद है कि आप मुझे निराश नहीं करेंगे और संसद में आपकी वकालत करने का अवसर प्रदान करेंगे।’’

पीडीपी प्रमुख 2015 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठबंधन करने के बाद पार्टी की खोई जमीन वापस पाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र पर उनका मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस के मियां अल्ताफ और 18 अन्य प्रत्याशियों से है। यह चुनाव निर्वाचन क्षेत्र के विवादित परिसीमन के बाद हो रहा है। यहां पर शनिवार को मतदान होगा।

तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’पर जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘‘कल आप लोग मतदान करेंगे। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि मतदान करने से पहले सोचें कि मुश्किल समय में आपका साथ किसने दिया।’’

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनके परिवार और उनकी पार्टी ने जनता की समस्याओं को उठाने की भारी कीमत चुकाई है। उन्होंने कहा, ‘‘ इसके बावजूद, मैंने जाति और धर्म से परे होकर न्याय के लिए आवाज उठाई और यह जारी रखूंगी।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ आपके समर्थन और मेरे पक्ष में मत देकर आप निश्चित तौर पर मुझे संसद में आपका पक्ष रखने और जिन समस्याओं का हम सामना कर रहे हैं उन्हें उठाने का अवसर देंगे।’’

महबूबा मुफ्ती को न केवल गुज्जर नेता और पूर्व मंत्री मियां अल्ताफ अहमद की चुनौती का सामना कर पड़ रहा है बल्कि ‘अपनी पार्टी’ के जफर इकबाल मन्हास से भी कड़ी चुनौती मिल रही है। मन्हास को उम्मीद है कि पीर पंजाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के समर्थन से वह पीडीपी और नेकां उम्मीदवार को हराने में सफल होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने मोहम्मद सलीम परे को इस सीट से मैदान में उतारा है।

धीरज नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\