देश की खबरें | मेघालय पुलिस ने नवगठित उग्रवादी संगठन के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले से पुलिस ने नवगठित उग्रवादी संगठन के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

तुरा, दो अक्टूबर मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले से पुलिस ने नवगठित उग्रवादी संगठन के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि संगठन ‘अचिक नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल’ के स्वयंभू अध्यक्ष, चेकम च संगमा को जिले के हवाखाना इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने एक बयान में कहा, “चेकम को 25 सितंबर को हवाखाना से पकड़ा गया था... उसने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने समान विचारधारा वाले 25-30 लोगों के साथ नया संगठन बनाया है।”

सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में 10 अन्य को भी गिरफ्तार किया गया और उनके पास से दो बंदूकें एवं एक पिस्तौल जब्त की गई।

सिंह ने कहा कि संगठन स्पष्ट तौर पर अपहरण, वसूली जैसी गतिविधियों के लिए हथियार जुटाने की प्रक्रिया में था।

उन्होंने कहा, “पर्याप्त हथियार प्राप्त होने के बाद वे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले थे। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।”

गिरफ्तार किए गए लोगों में से कई पहले गारो हिल्स क्षेत्र (पश्चिमी मेघालय में पांच जिलों से मिलकर बना) में विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़े थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट