देश की खबरें | मेघालय उच्च न्यायालय ने नेक्टर के बर्खास्त चार वैज्ञानिकों को बहाल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय उच्च न्यायालय ने उन चार बर्खास्त वैज्ञानिकों को बहाल कर दिया है, जिनकी नियुक्तियां उत्तर-पूर्वी प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग एवं प्रसार केंद्र (नेक्टर) में 2022 में मनमाने ढंग से रद्द कर दी गई थीं।

शिलांग, नौ जुलाई मेघालय उच्च न्यायालय ने उन चार बर्खास्त वैज्ञानिकों को बहाल कर दिया है, जिनकी नियुक्तियां उत्तर-पूर्वी प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग एवं प्रसार केंद्र (नेक्टर) में 2022 में मनमाने ढंग से रद्द कर दी गई थीं।

न्यायालय ने चारों वैज्ञानिकों की बर्खास्तगी को कानूनी रूप से अमान्य घोषित किया।

मंगलवार को दिए फैसले में अदालत ने बकाया वेतन, भत्ते और सेवा लाभ के साथ उनकी नौकरी पूरी तरह बहाल करने का आदेश दिया।

मुख्य न्यायाधीश आई पी मुखर्जी और न्यायमूर्ति डब्ल्यू डिएंगदोह की पीठ ने कहा कि कि बर्खास्त करने की पूरी प्रक्रिया ‘‘सचिव की इच्छा और मनमर्जी’’ पर आधारित थी।

चार वैज्ञानिकों - अंकित श्रीवास्तव, साइमन फुकन, सिमंत दास और राकेश कुमार शर्मा - का चयन नवंबर 2021 में एक वैध भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था, जिसे नेक्टर की कार्यकारी समिति और शासी परिषद से पूर्व अनुमोदन प्राप्त था।

हालांकि, कथित तौर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव की आपत्तियों के कारण अगस्त 2022 में 9वीं शासी परिषद की बैठक के दौरान इन वैज्ञानिकों की नियुक्तियां अचानक रद्द कर दी गईं।

अदालत ने नियुक्तियां रद्द करने को अनुचित पाया और कहा कि ‘‘नेक्टर की मुहर और महानिदेशक द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित नियुक्ति पत्र की प्रामाणिकता पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी