जरुरी जानकारी | मेघा इंजीनियरिंग 12.8 हजार करोड़ रुपये की परमाणु परियोजना में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) ने बुधवार को कहा कि वह 12,800 करोड़ रुपये की परमाणु परियोजना से संबंधित अनुबंध के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है।

नयी दिल्ली, 26 जून इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) ने बुधवार को कहा कि वह 12,800 करोड़ रुपये की परमाणु परियोजना से संबंधित अनुबंध के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है।

एमईआईएल ने बयान में कहा कि यह न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) द्वारा अबतक जारी की गई सबसे अधिक मूल्य वाली निविदा है।

इस परियोजना में कर्नाटक के कैगा में दो 700 मेगावाट के विद्युत रिएक्टरों का निर्माण शामिल है और यह स्वच्छ एवं विश्वसनीय परमाणु ऊर्जा की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

निविदा प्रक्रिया मई, 2023 में शुरू हुई, तकनीकी बोली अक्टूबर, 2023 में खोली गई। बोली में बीएचईएल और एलएंडटी ने भी भाग लिया।

बयान में कहा गया है कि एमईआईएल सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बन गई है, जिसने 12,799.92 करोड़ रुपये की सबसे कम बोली लगाकर अपनी असाधारण तकनीकी क्षमताओं और लागत-दक्षता का प्रदर्शन किया है।

एमईआईएल के निदेशक चौधरी सुबैया ने कहा, ‘‘यह अनुबंध एमईआईएल के लिए सबसे महत्वपूर्ण परियोजना और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में हमारे रणनीतिक प्रवेश का प्रतिनिधित्व करता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी