जरुरी जानकारी | मेघा इंजीनियरिंग इन्फ्रा पर अवैध उत्खनन के लिए 94.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को विधानसभा को सूचित किया कि सड़क निर्माण के दौरान लघु खनिजों के अवैध उत्खनन के लिए मेघा इंजीनियरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर 94.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मुंबई, 11 जुलाई महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को विधानसभा को सूचित किया कि सड़क निर्माण के दौरान लघु खनिजों के अवैध उत्खनन के लिए मेघा इंजीनियरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर 94.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बावनकुल ने कहा कि कंपनी द्वारा जुर्माने की राशि का एक प्रतिशत जमा करने के बाद उसकी अपील पर सुनवाई लंबित रहने तक उसकी जब्त मशीनरी को छोड़ दिया गया।

हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर हाल ही में तब चर्चा में आई थी जब मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने उसे आवंटित ठेका रद्द कर दिया था, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी बोलीदाता लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने उच्चतम न्यायालय में निविदा प्रक्रिया को चुनौती दी थी।

मेघा इंजीनियरिंग पर महाराष्ट्र के जालना जिले में शेगांव और पंढरपुर तीर्थ मार्गों पर सड़कों के निर्माण के दौरान लघु खनिजों का अवैध उत्खनन करने का आरोप लगा था।

भाजपा विधायक बबनराव लोनिकर के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने कहा, "विभिन्न मामलों में जालना के अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कंपनी पर 38.70 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और परतुर के तहसीलदार ने विभिन्न आदेशों के माध्यम से 55.98 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।"

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट