देश की खबरें | कांग्रेस के शीर्ष नेता, पदाधिकारियों की बैठक चार जनवरी को, चुनाव तैयारियों एवं यात्रा पर होगी चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर से कांग्रेस के शीर्ष नेता 2024 के महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव और आगामी भारत न्याय यात्रा के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए 4 जनवरी को एक बैठक करेंगे।

नयी दिल्ली, दो जनवरी देशभर से कांग्रेस के शीर्ष नेता 2024 के महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव और आगामी भारत न्याय यात्रा के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए 4 जनवरी को एक बैठक करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अपने महासचिवों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं समेत अन्य लोगों की एक दिवसीय बैठक करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में यह बैठक यहां कांग्रेस मुख्यालय में होगी।

सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान आगामी आम चुनाव 2024 की तैयारियों और 14 जनवरी को इंफाल से मुंबई तक शुरू होने वाली भारत न्याय यात्रा पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही आम चुनाव की तैयारियों पर राज्य के नेताओं के साथ कई दौर की चर्चा कर चुके हैं।

भारत न्याय यात्रा, सितंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच आयोजित की गई भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्करण है। यह लोकसभा चुनाव से पहले जनता से संपर्क और उनसे जुड़ने का पार्टी का एक प्रयास है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\