देश की खबरें | चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसानों और केंद्रीय टीम के बीच बैठक, शिवराज चौहान के शामिल होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रदर्शनकारी किसानों और केंद्र के बीच शनिवार शाम को नए दौर की वार्ता होनी है जिसमें फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत कई मांगों पर चर्चा होगी।

चंडीगढ़, 22 फरवरी प्रदर्शनकारी किसानों और केंद्र के बीच शनिवार शाम को नए दौर की वार्ता होनी है जिसमें फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत कई मांगों पर चर्चा होगी।

केंद्रीय टीम और किसान नेताओं के बीच यह बैठक चंडीगढ़ के महात्मा गांधी लोक प्रशासन संस्थान में शाम छह बजे होगी।

इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा था कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 फरवरी को प्रदर्शनकारी किसानों के साथ होने वाली बैठक के लिए केंद्रीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सकारात्मक सोच के साथ बैठक में भाग लेगा।

उन्होंने कहा कि किसानों को उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द उनके मुद्दों का समाधान करेगी। किसानों ने अगली बैठक दिल्ली में करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इसे चंडीगढ़ में आयोजित करने की बात कही।

पंधेर ने कहा, ‘‘आज केंद्र के साथ छठे दौर की वार्ता होगी। हमें जानकारी मिली है कि केंद्रीय कृषि मंत्री और अन्य मंत्री बैठक में हिस्सा लेंगे। केएमएम और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) प्रतिनिधिमंडल बैठक में भाग लेगा।’’

किसान नेताओं ने कहा कि किसानों का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बैठक में अपना पक्ष मजबूती से रखेगा। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर पिछले एक साल से आंदोलन जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\