देश की खबरें | मेरठ हत्याकांड: आरोपी अपनी गतिविधियां एवं साक्ष्य छिपाने की कोशिश में छह दिन कसोल में रुके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार मुस्कान रस्तोगी (27) और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला (25) इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद छह दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कसोल में ठहरे थे।

शिमला, 22 मार्च उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार मुस्कान रस्तोगी (27) और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला (25) इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद छह दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कसोल में ठहरे थे।

मुस्कान और साहिल ने मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत (29) को चार मार्च को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने के बाद चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी थी और फिर उन्होंने उसके शव के टुकड़े करके उन्हें ड्रम में डाल दिया था तथा फिर ड्रम में सीमेंट भरकर उसे सील कर दिया था।

हत्या के बाद दोनों अपनी गतिविधियों एवं साक्ष्यों को छिपाने के लिए हिमाचल प्रदेश गए और 17 मार्च को मेरठ लौट आए।

कसोल स्थित एक होटल के संचालक अमन कुमार ने शनिवार को बताया कि मुस्कान और साहिल ने खुद को पति-पत्नी बताया और वे होटल में 10 मार्च से छह दिन तक ठहरे और 16 मार्च को चले गए। उसने बताया कि उनका वाहन चालक भी उनके साथ था।

कुमार ने बताया कि पर्यटक आमतौर पर कसोल में नयी जगहों को देखने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए आते हैं, लेकिन वे दोनों पूरे दिन अपने कमरे (203) में ही रहे और दिन में केवल एक बार बाहर निकले और कार से कहीं गए जो असामान्य था।

अमन कुमार ने कहा कि वे इस दौरान किसी से नहीं मिले, उन्होंने होटल के कर्मचारियों को अपना कमरा साफ नहीं करने दिया और कर्मचारियों के साथ कम से कम बातचीत की।

उन्होंने कहा कि होटल से जाते समय मुस्कान और साहिल ने होटल संचालक से कहा कि वे मनाली से आए हैं और उत्तर प्रदेश वापस जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\