खेल की खबरें | मीरा एंड्रीवा और जैक ड्रेपर बने इंडियन वेल्स में चैंपियन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस 17 वर्षीय खिलाड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और 1999 में सेरेना विलियम्स के बाद टूर्नामेंट की सबसे कम उम्र की चैंपियन बन गई।

इस 17 वर्षीय खिलाड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और 1999 में सेरेना विलियम्स के बाद टूर्नामेंट की सबसे कम उम्र की चैंपियन बन गई।

पुरुष वर्ग के फाइनल में 13वीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के जैक ड्रेपर ने डेनमार्क के 12वीं वरीयता प्राप्त होल्गर रून को 6-2, 6-2 से हराकर अपनी पहली मास्टर्स 1000 चैंपियनशिप जीती।

ड्रेपर 23 वर्ष के हैं और इस जीत से वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को सेमीफाइनल में दो बार के गत चैंपियन कार्लोस अलकराज को हराया था।

एंड्रीवा भी इस जीत से महिला रैकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गई है। यह उनका वर्तमान सत्र में दूसरा मास्टर्स 1000 खिताब है। इससे पहले वह दुबई मास्टर्स में चैंपियन बनी थी।

उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने खुद पर भरोसा रखना और कभी हार नहीं मानने के जज्बे के लिए खुद का आभार व्यक्त करती हूं। अपना आत्मविश्वास और जज्बा बनाए रखना वास्तव में मुश्किल था इसलिए मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इसलिए मैं खुद को धन्यवाद देना चाहूंगी क्योंकि मैंने भी इस जीत में थोड़ी भूमिका निभाई।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट