देश की खबरें | मेधा पाटकर 24 साल पुराने मानहानि मामले में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने 24 साल पुराने मानहानि के एक मामले में ‘प्रोबेशन बांड’ जमा नहीं करने पर दो दिन पहले अदालत की ओर से गैर-जमानती वारंट किए जाने के बाद शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने 24 साल पुराने मानहानि के एक मामले में ‘प्रोबेशन बांड’ जमा नहीं करने पर दो दिन पहले अदालत की ओर से गैर-जमानती वारंट किए जाने के बाद शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मामला दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दायर किया था।

पुलिस की एक टीम सुबह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पाटकर के आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) रवि कुमार सिंह ने कहा, “हमने गैर-जमानती वारंट पर अमल करते हुए मेधा पाटकर को गिरफ्तार कर लिया है।”

इससे पहले आठ अप्रैल को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) अमिताभ रावत ने पाटकर को एक साल की परिवीक्षा दी थी और कहा था कि अपराध ऐसा नहीं है कि कारावास की सजा दी जाए।

अदालत ने इसके लिए पाटकर के नर्मदा बचाओ आंदोलन (एनबीए) की नेता होने और कई पुरस्कारों से सम्मानित होने का हवाला दिया था।

आदेश के अनुसार, पाटकर को 23 अप्रैल तक परिवीक्षा बांड प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, निर्देश पर अमल नहीं होने के कारण, अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू