जरुरी जानकारी | अमेरिका में भारतीय परिवार की औसत आय 1,23,700 डॉलर, संपत्ति, शिक्षा में आगे निकले: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. न्यूयॉर्क टाइम्स के जनगणना के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार अमेरिका में एशियाई लोगों के रूप में पहचाने जाने वाले लोगों की संख्या पिछले तीन दशकों में लगभग तीन गुना हो गई है। एशियाई अब अमेरिका के चार सबसे बड़े नस्लीय और जातीय समूहों में सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स के जनगणना के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार अमेरिका में एशियाई लोगों के रूप में पहचाने जाने वाले लोगों की संख्या पिछले तीन दशकों में लगभग तीन गुना हो गई है। एशियाई अब अमेरिका के चार सबसे बड़े नस्लीय और जातीय समूहों में सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं।

अमेरिका में वर्तमान में लगभग 40 लाख भारतीय रहते हैं। जिनमें से 16 लाख के पास वीजा है, 14 लाख स्वाभाविक निवासी हैं और दस लाख अमेरिकी में जन्में निवासी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में भारतीयों की औसत पारिवारिक आय 1,23,700 अमेरिकी डॉलर है, जो कि देश की औसतन 63,922 डॉलर आय से लगभग दुगनी है। वही अमेरिका में रह रहे कुल भारतीयों में से 79 प्रतिशत स्नातक की पढ़ाई कर चुके है। वही देश में यह औसत 34 प्रतिशत है।

भारतीय, अमेरिका में अन्य एशियाई समूहों से औसत पारिवारिक आय वर्ग में भी काफी आगे हैं। ताइवानी 97,129 डॉलर के साथ दूसरे और फिलीपीनी 95,000 डॉलर की औसत पारिवारिक आय के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर 33 प्रतिशत की तुलना में केवल 14 प्रतिशत भारतीयों ने औसत घरेलू आय 40,000 डॉलर से कम की जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘भारतीय मूल के लोग कंप्यूटर विज्ञान, वित्तीय प्रबंधन और चिकित्सा सहित कई उच्च वेतन वाले क्षेत्रों में नौकरियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रखते हैं। अमेरिका में नौ प्रतिशत डॉक्टर भारतीय मूल के हैं और उनमें से आधे से अधिक प्रवासी हैं।’’

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी