जरुरी जानकारी | मेकमाईट्रिप ने चीन स्थित ट्रिप डॉट कॉम की हिस्सेदारी कम करने के लिए शेयर पुनर्खरीद पूरी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक में सूचीबद्ध मेकमाईट्रिप ने चीन स्थित ट्रिप डॉट कॉम के 3.4 करोड़ से अधिक श्रेणी बी शेयरों की पुनर्खरीद पूरी कर ली है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक में सूचीबद्ध मेकमाईट्रिप ने चीन स्थित ट्रिप डॉट कॉम के 3.4 करोड़ से अधिक श्रेणी बी शेयरों की पुनर्खरीद पूरी कर ली है।

इससे यात्रा बुकिंग मंच में ट्रिप डॉट कॉम की मतदान अधिकार 45.34 प्रतिशत से घटकर 16.90 प्रतिशत हो गई है।

गुरुग्राम मुख्यालय वाली मेकमाईट्रिप ने अमेरिकी शेयर बाजार को बताया कि पुनर्खरीद पूरी होने के बाद ट्रिप डॉट कॉम के तीन नामित निदेशकों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ बोर्ड में ट्रिप डॉट कॉम के नामित निदेशकों की संख्या पहले के पांच निदेशकों से घटकर दो निदेशक रह गई है।

मेकमाईट्रिप के निदेशक मंडल ने तत्काल प्रभाव से उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

यह कदम हाल ही में भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बाद पाकिस्तान के समर्थक माने जाने वाले चीन और तुर्की जैसे देशों की कंपनियों और निवेशकों के साथ व्यापारिक संबंधों को कम करने की अपील की पृष्ठभूमि में उठाया गया है।

यात्रा कंपनी ईजमाईट्रिप के संस्थापक निशांत पिट्टी ने मई में मेकमाईट्रिप पर चीनी स्वामित्व का मुद्दा उठाया था और कहा था कि इसके 10 निदेशक मंडल में से पांच का चीन से सीधा संबंध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी