खेल की खबरें | मैकग्रा ने भारतीय तेज गेंदबाजों की प्रशंसा की, बुमराह की आईपीएल में मजबूत वापसी की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह से तेजी से उभरते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 19वां ओवर फेंका, उससे दिखता है कि वह दबाव का सामना कर सकते हैं।

चेन्नई, 23 अप्रैल आस्ट्रेलियाई महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह से तेजी से उभरते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 19वां ओवर फेंका, उससे दिखता है कि वह दबाव का सामना कर सकते हैं।

मैकग्रा ने साथ ही उम्मीद जतायी कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मजबूत वापसी करेंगे जो मुंबई इंडियंस के लिये आईपीएल में अभी तक चार विकेट ही ले पाये हैं।

‘एमआरएफ पेस फाउंडेशन’ के कोचिंग निदेशक मैकग्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे दो गेंदबाज आवेश खान और प्रसिद्ध कृष्णा जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, वह शानदार है। प्रसिद्ध ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की जिससे दिखता है कि ये खिलाड़ी दबाव से निपट सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे प्रसिद्ध हमेशा पसंद आया है क्योंकि वह हमेशा नेट पर गेंदबाजी का इच्छुक रहता है। उसने ट्रेनिंग के दौरान जो मेहनत की है, उसका नतीजा उसे मिल रहा है। ’’

मैकग्रा ने कहा, ‘‘वह मानसिक रूप से काफी मजबूत है और उसका रवैया भी अच्छा है। वह इस समय अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और आत्मविश्वास से भरा है। ’’

मुंबई इंडियंस अभी तक अपने सभी सात मैच गंवा चुकी है और बुमराह भी ज्यादा विकेट नहीं चटका सके हैं। इस पर मैकग्रा ने कहा, ‘‘उसे अपने करियर के शुरू में इतनी सफलता मिल गयी है कि उससे उसी स्तर को कायम रखने की उम्मीद की जाती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह बेहतरीन गेंदबाज है और काफी समझदार भी है। मुझे उसके मजबूत वापसी की उम्मीद है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें