MCD Elections 2022: मतदाताओं को लुभाने के लिए BJP नेताओं ने 100 रोड शो, जनसभाएं कीं

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव प्रचार के महज तीन दिन शेष रह गये हैं और केंद्रीय मंत्रियों तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए बुधवार को दिल्ली में करीब 100 रोड शो और जनसभाएं कीं.

बीजेपी (Photo Credits PTI)

नयी दिल्ली, 1 दिसम्बर: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव प्रचार के महज तीन दिन शेष रह गये हैं और केंद्रीय मंत्रियों तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए बुधवार को दिल्ली में करीब 100 रोड शो और जनसभाएं कीं. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोक नगर के मंडोली रोड पर अपने रोड शो के दौरान आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के पिछले लगभग आठ साल के शासन में दिल्ली में विकास ‘‘नए निचले स्तर’’ पर पहुंच गया है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी के लिए प्रचार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने यमुना को साफ करने के लिए केजरीवाल सरकार को हजारों करोड़ रुपये दिए, ‘‘लेकिन यह अफसोस की बात है कि दिल्ली में यह नदी पहले से अधिक दूषित हो गई है.’’ यह भी पढ़ें : भाजपा ने मेरे जैसे ‘आम आदमी’ से लड़ने के लिए 17 केंद्रीय मंत्रियों को तैनात किया : केजरीवाल

भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय एवं दिल्ली इकाइयों के पदाधिकारियों सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर भर में लगभग 100 रोड शो, नुक्कड़ सभाएं की और घर-घर जाकर संपर्क किया. रोड शो में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अन्नपूर्णा यादव ने भी हिस्सा लिया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड