MCD Election Final Result: आप ने किया कमाल, बीजेपी को किया बेदखल, पार्टी दफ्तर पर जश्न

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 104 सीट व कांग्रेस ने 9 सीटों पर विजय हासिल की है. तीन निर्दलीय भी निर्वाचित हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली.

जीत के बाद आप के नेता

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 104 सीट व कांग्रेस ने 9 सीटों पर विजय हासिल की है। तीन निर्दलीय भी निर्वाचित हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को दोपहर तीन बजे के बाद सभी 250 सीटों पर मतगणना संपन्न होने का ऐलान किया।

वहीं, इससे पहले एमसीडी चुनाव मतगणना के नतीजों में आम आदमी पार्टी को सफलता मिलने के साथ ही पार्टी के यहां स्थित दफ्तर पर जश्न शुरू हो गया। आप के दफ्तर पर जुटे कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने पार्टी के झंडे लहराये और ढोल-नंगाड़ों की थाप पर नृत्य शुरू कर दिया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई।

आप नेता गोपाल राय, आतिशी और दुर्गेश पाठक सहित समर्थकों और अन्य नेता पार्टी कार्यालय में जश्न में शामिल हुए।

कार्यालय के बाहर सड़कों पर समर्थक ‘आप’ के आधिकारिक चुनावी गीत ‘एमसीडी में अरविंद केजरीवाल’ पर झूमते नजर आए। एमसीडी चुनावों में ‘आप’ की पहली जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

पूरे परिणाम आने के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जनता को संबोधित किए जाने की संभावना है।

सुबह करीब नौ बजे शुरुआती रुझानों में भाजपा 66 सीटों पर और ‘आप’ 30 सीटों पर आगे चल रही थी। कांग्रेस सिर्फ तीन सीटों पर आगे थी।

मतगणना बढ़ने के साथ ‘आप’ और भाजपा के बीच का अंतर कम होता गया और सुबह करीब 9.05 बजे भाजपा 107 सीटों पर और आप 95 सीटों पर आगे चल रही थी। सुबह करीब 10.30 बजे ‘आप’ (123) भाजपा (108) से आगे निकल गई। कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही थी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने दोपहर तीन बजे के बाद एमसीडी की सभी 250 सीटों पर मतगणना के पूरे होने का ऐलान किया।

चुनाव परिणाम के अनुसार एमसीडी के कुल 250 वार्ड में से आप ने 134, भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने 9 वार्ड में जीत दर्ज की है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर वार्ड से शकीला बेगम समेत तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे हैं।

दिल्ली नगर निगम के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड