खेल की खबरें | मैकुलम को था डर, एक बार फिर न्यूजीलैंड से दूर हो सकता है विश्व खिताब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल देखते हुए पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को डर था कि न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर करीब पहुंचने के बावजूद विश्व खिताब नहीं जीत पाएगी।

आकलैंड, 24 जून विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल देखते हुए पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को डर था कि न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर करीब पहुंचने के बावजूद विश्व खिताब नहीं जीत पाएगी।

मैकुलम की खुशी का उस समय हालांकि कोई ठिकाना नहीं रहा जब केन विलियमसन और रोस टेलर ने भारत के खिलाफ लक्ष्य हासिल करके न्यूजीलैंड को पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिला दिया।

न्यूजीलैंड ने साउथम्पटन में बारिश से प्रभावित मुकाबले में बुधवार को भारत को आठ विकेट से हराकर पहली डब्ल्यूटीसी गदा उठाई।

मैकुलम रोमांचित हैं कि टीम ने अपना पहला विश्व खिताब पारंपरिक प्रारूप में जीता।

मैकुलम ने ‘सेन रेडियो’ से कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में उनका सफर शानदार रहा है और वह सर्वोच्च सफलता का स्वाद चखने के इतने करीब पहुंचे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेल के शीर्ष प्रारूप में ऐसा करना शानदार है। ईमानदारी से कहूं तो मैं अब भी इस अहसास से नहीं उबर पाया हूं। ’’

मैकुलम ने कहा, ‘‘रात को मुकाबला काफी करीबी थी लेकिन इसमें पिछले दो विश्व कप की याद आ रही थी जब हम करीब पहुंचे लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए।’’

दूसरी पारी में भारत को 170 रन पर ढेर करने के बाद न्यूजीलैंड ने कप्तान विलियमसन (52) और अनुभवी रोस टेलर (47) की नाबाद पारियों की बदौलत दो विकेट खोकर 139 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैकुलम ने कहा, ‘‘मौसम और बेहद मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ यह नतीजा हासिल करना शानदार है। मुझे यकीन कि आगामी दिनों और हफ्तों यहां तक कि वर्षों तक हम इस लम्हे को देखेंगे और केन की टीम जो हासिल कर पाई है उस पर गर्व करेंगे।’’

मैकुलम के लिए यह जीत और भी संतोषजनक है क्योंकि यह भारत की मजबूत टीम के खिलाफ दर्ज की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘बेहद सीमित संसाधन वाले देश के लिए यह शानदार है और विश्व क्रिकेट के शक्तिशाली देश के खिलाफ सबसे बड़े मंच पर इसे हासिल करना और भी अधिक संतोषजनक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू