कोविड-19 महामारी के बीच अध्यक्ष संगकारा को दूसरे कार्यकाल की पेशकश करेगा एमसीसी

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज संगकारा पिछले साल एक अक्टूबर को क्लब के पहले गैर ब्रिटिश अध्यक्ष बने थे।

लंदन, छह मई मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बुधवार को घोषणा की कि वे कोविड-19 से हुए व्यवधान के कारण श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाम की सिफारिश अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए की गई है।

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज संगकारा पिछले साल एक अक्टूबर को क्लब के पहले गैर ब्रिटिश अध्यक्ष बने थे।

क्लब ने बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 के प्रकोप के कारण विश्व क्रिकेट में आए व्यवधान के कारण समिति सिफारिश करती है कि एक अक्टूबर 2019 को पद संभालने वाले संगकारा को 30 सितंबर 2021 तक क्लब के अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए आमंत्रित किया जाता है।’’

संगकारा के कार्यकाल को बढ़ाने से संबंधित सिफारिश स्वीकृति के लिए 24 जून को होने वाली आम सभा की वार्षिक बैठक में क्लब के सदस्यों के पास भेजी जाएगी।

क्लब ने साथ ही कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब अध्यक्ष अपने एक साल के कार्यकाल से अधिक समय तक पद पर रहेगा।

बयान में कहा गया, ‘‘एमसीसी के सदस्य सामान्य तौर पर 12 महीने के कार्यकाल के लिए होते हैं, असाधारण हालात के दौरान लंबे कार्यकाल अभूतपूर्व नहीं हैं।’’

दो विश्व युद्ध के दौरान लार्ड हॉक (1914-18) और स्टेनली क्रिस्टोफरसन (1939-45) ने एक साल से अधिक समय तक अध्यक्ष की भूमिका निभाई थी।

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट या तो रद्द कर दिया गया है या फिर स्थगित हो गया है।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक जुलाई तक पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों को निलंबित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी