देश की खबरें | महाराष्ट्र में एमबीबीएस छात्रा ने खुदुकशी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने हाजिरी के मुद्दे को लेकर डीन दफ्तर की इमारत से कथित रूप से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नागपुर, दो अगस्त महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने हाजिरी के मुद्दे को लेकर डीन दफ्तर की इमारत से कथित रूप से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना दत्ता मेघे उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान से संबद्ध सावंगी स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई।
उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्रा नागपुर की रहने वाली थी।
शुरुआती जांच के हवाले से अधिकारी ने बताया कि छात्रा का हाजिरी से संबंधित कुछ मुद्दा था और इसके चलते उसे कुछ परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी।
उन्होंने कहा कि वह कॉलेज डीन के दफ्तर की चौथी मंजिल से कूद गई और सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)