विदेश की खबरें | दक्षिणी तुर्किये में तीन शहरों के महापौर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मार्च में इस्तांबुल के महापौर को जेल में डाले जाने के बाद से हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मार्च में इस्तांबुल के महापौर को जेल में डाले जाने के बाद से हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ की खबर के अनुसार अदियामन के महापौर अब्दुर्रहमान टुटडेरे और अदाना नगरपालिका के प्रमुख जेदान करालार को सुबह छापेमारी में हिरासत में लिया गया।

दोनों मुख्य विपक्षी दल रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी या सीएचपी के सदस्य हैं।

खबर के अनुसार अंताल्या के सीएचपी महापौर मुहितिन बोसेक को अंताल्या के मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय द्वारा एक अलग रिश्वतखोरी जांच में दो अन्य संदिग्धों के साथ गिरफ्तार किया गया।

सीएचपी अधिकारियों को इस वर्ष गिरफ्तारियों का सामना करना पड़ा है। कई लोगों का मानना है कि तुर्किये की मुख्य विपक्षी पार्टी को बेअसर करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है।

सरकार इस बात पर जोर देती है कि अभियोजक और न्यायपालिका स्वतंत्र रूप से काम करें, लेकिन इस्तांबुल के महापौर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के कारण सड़कों पर व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुआ।

करालार को इस्तांबुल के निकट गिरफ्तार किया गया तथा टुटडेरे को राजधानी अंकारा से गिरफ्तार किया गया, जहां उनका घर है।

टुटडेरे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उन्हें इस्तांबुल ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने अदाना और अदियामन में नगरपालिका कार्यालयों में भी छापेमारी की।

इस्तांबुल के मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय द्वारा संगठित अपराध, रिश्वतखोरी और हेराफेरी के आरोपों की जांच के तहत करालार और टुटडेरे समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड