देश की खबरें | मायावती का अखिलेश पर तंज, कहा- समग्र विकास के लिए सही सोच, दृष्टिकोण जरूरी, विदेशी दौरा नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अपनी विदेश यात्राओं को विकास से जोड़ने पर बुधवार को तंज करते हुए कहा कि समग्र विकास के लिए सही सोच और दृष्टिकोण जरूरी है, जो बिना विदेशी दौरे के भी संभव हैं।

लखनऊ, 30 मार्च बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अपनी विदेश यात्राओं को विकास से जोड़ने पर बुधवार को तंज करते हुए कहा कि समग्र विकास के लिए सही सोच और दृष्टिकोण जरूरी है, जो बिना विदेशी दौरे के भी संभव हैं।

विधानसभा में नेता विपक्षी दल अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा था कि अगर मैं विदेश नहीं जाता तो देश का सबसे अच्छा एक्सप्रेस-वे नहीं बना पाता और कानपुर को मेट्रो रेल परियोजना नहीं दे पाता। अखिलेश के विदेशी दौरों पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कई बार निशाना साधा था।

मायावती ने बुधवार को ट्वीट में कहा, ‘‘नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना के अनेक बार विदेश भ्रमण की आड़ में नेता प्रतिपक्ष श्री अखिलेश यादव का अपने विदेश दौरों को विकास के बहाने उचित ठहराने का प्रयास उनकी उस कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश है जिसका शिकार भाजपा उनको अक्सर बनाती रही है।’’

बसपा नेता ने कहा कि ‘‘समग्र विकास के लिए सही सोच और दृष्टिकोण जरूरी है, जो बिना विदेशी दौरे के भी संभव है। ऐसा बसपा सरकार ने ताज एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे आदि के जरिए साबित करके दिखाया है। जिस प्रकार दंगा, हिंसा, अपराध-मुक्ति के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी है, उसी तरह विकास के लिए भी संकीर्ण नहीं, सही सोच जरूरी है।’’

मंगलवार को विधानसभा में सतीश महाना के अध्यक्ष चुने जाने पर अपने स्वागत भाषण में अखिलेश ने विधानसभा अध्यक्ष के राजनीतिक अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि महाना कई देशों की यात्रा कर चुके हैं।

विधानसभा की वेबसाइट के अनुसार, जनसेवा, पठन-पाठन, पर्यटन और संगीत में गहरी रुचि रखने वाले महाना अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस, सिंगापुर, मलेशिया, स्वीडन, नॉर्वे, न्यूजीलैंड, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, चीन, जापान, स्विट्जरलैंड, और ऑस्ट्रेलिया समेत लगभग 35 देशों का भ्रमण कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू