Rajasthan: मायावती ने कई राज्यों में हुई हिंसक घटनाओं के लिए सरकारों की आलोचना की

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और जम्मू-कश्मीर में हाल में हुई हिंसक वारदातों के लिए संबंधित सरकारों की आलोचना की. मायावती ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट में राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर हत्या के मामले में राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की कथित 'चुप्पी’ पर सवाल उठाए हैं.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

लखनऊ, 10 अक्टूबर : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और जम्मू-कश्मीर में हाल में हुई हिंसक वारदातों के लिए संबंधित सरकारों की आलोचना की. मायावती ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट में राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर हत्या के मामले में राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की कथित 'चुप्पी’ पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा "राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर की गई हत्या अति-दुखद व निन्दनीय है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान चुप क्यों? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के मुख्यमंत्री वहाँ जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? बसपा जवाब चाहती है. वरना दलितों के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाना बन्द करें." यह भी पढ़ें : एयरबस के सीसीओ ने कहा, विमान खरीद सौदे के लिए अकासा के साथ बातचीत कर रहे हैं

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा "लखीमपुर खीरी जघन्य काण्ड में केन्द्रीय मंत्री (गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा) के बेटे का नाम सुर्खियों में आना भाजपा सरकार की कार्यशैली पर अनेक सवाल खड़े करता है. ऐसे में भाजपा अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा ले तभी वहाँ पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड