देश की खबरें | मायावती ने भाजपा पर जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर लोगों को भ्रमित करने का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर लोगों को भ्रमित करने और "वास्तविक प्राथमिकता" से भटकाने का आरोप लगाया।

लखनऊ, 13 जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर लोगों को भ्रमित करने और "वास्तविक प्राथमिकता" से भटकाने का आरोप लगाया।

मायावती का इशारा परोक्ष तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार के बयान की ओर था जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में जनसंख्या "असंतुलन" अराजकता का कारण बन सकती है।

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसे समय में जब आसमान छूती महंगाई, अति गरीबी व बढ़ती बेरोजगारी आदि के अभिशाप से परिवारों का जीवन दुखी, त्रस्त व तनावपूर्ण है तथा वे स्वंय ही अपनी सभी जरूरतों को सीमित कर रहे हैं, तब जनसंख्या नियंत्रण जैसे दीर्घकालीन विषय पर लोगों को उलझाना भाजपा की कौन सी समझदारी है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘जनसंख्या नियंत्रण दीर्घकालीन नीतिगत मुद्दा जिसके प्रति कानून से कहीं ज्यादा जागरुकता की जरूरत किन्तु भाजपा सरकारें देश की वास्तविक प्राथमिकता पर समुचित ध्यान देने के बजाय भटकाऊ व विवादित मुद्दे ही चुन रही हैं तो ऐसे में जनहित च देशहित का सही से कैसे भला संभव? जनता दुखी व बेचैन।’’

आदित्यनाथ ने विश्व जनसंख्या दिवस पर परोक्ष तौर पर मुसलमानों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा हो पाए।

भाजपा के कई नेताओं ने देश की बढ़ती आबादी के खिलाफ बात की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया था भारत के अगले साल दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल जाने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या प्रखंड के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा ‘विश्व जनसंख्या संभावना 2022’ में कहा गया कि वैश्विक जनसंख्या 15 नवंबर, 2022 को आठ अरब तक पहुंचने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू