खेल की खबरें | मयंक अग्रवाल का शतक, कर्नाटक ने गुजरात पर बढ़त बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान मयंक अग्रवाल (109 रन) के शतक से कर्नाटक ने शनिवार को यहां रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन गुजरात के खिलाफ 64 रन की बढ़त हासिल की।

अहमदाबाद, 13 जनवरी कप्तान मयंक अग्रवाल (109 रन) के शतक से कर्नाटक ने शनिवार को यहां रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन गुजरात के खिलाफ 64 रन की बढ़त हासिल की।

गुजरात को शुरूआती दिन 263 रन पर समेटने के बाद कर्नाटक ने स्टंप तक पांच विकेट पर 328 रन बना लिये। मनीष पांडे 50 और सुजय सातेरी 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों 60 रन की भागीदारी निभा चुके हैं।

कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज समर्थ (60) और मयंक ने 172 रन की भागीदारी निभाकर टीम को शनिवार को अच्छी शुरूआत करायी।

मयंक ने 124 गेंद में 17 चौके और एक छक्के से अपना 16वां प्रथम श्रेणी शतक जड़ा।

दोनों सलामी बल्लेबाज 172 रन पर आउट हो गये। लेकिन देवदत्त पडीक्कल (42) और निकिन जोस (22) ने 65 रन की भागीदारी निभायी। दोनों 238 रन पर आउट हुए।

गुजरात के लिए चिंतन गजा ने दो विकेट झटके।

पोरवोरिम में ग्रुप सी के एक अन्य मैच में सूयश प्रभुदेसाई (197) और दीपराज गांवकर (नाबाद 115 रन) के शतकों ने गोवा को चंडीगढ़ के खिलाफ सात विकेट पर 618 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

गोवा ने तीन विकेट पर 267 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। प्रभुदेसाई और दर्शन मिसल (46) ने चौथे विकेट के लिए 104 रन जोड़े।

चंडीगढ़ में रेलवे ने प्रथम सिंह (60), मोहम्मद सैफ (50), उपेंद्र यादव (58) और सहब युवराज (68) के अर्धशतकों से पंजाब के खिलाफ स्टंप तक पहली पारी में नौ विकेट पर 343 रन बना लिये। पंजाब के लिए सिद्धार्थ कौल ने 80 रन देकर तीन विकेट झटके।

अगरतला में पहले दिन का खेल नहीं हुआ था और दूसरे दिन टॉस में भी देरी हुई जिसके बाद तमिलनाडु ने त्रिपुरा के खिलाफ स्टंप तक एक विकेट पर 122 रन बना लिये। विजय शंकर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। एकमात्र विकेट मनीशंकर मुरासिंह ने झटका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट