देश की खबरें | दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के लिए एक सप्ताह और करना पड़ सकता है इंतजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले सात दिनों के दौरान दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की ‘‘संभावना नहीं’’ है।

नयी दिल्ली, 22 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले सात दिनों के दौरान दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की ‘‘संभावना नहीं’’ है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में छा चुका है। बयान में कहा गया है कि इस वर्ष मानसून की मुख्य विशेषता पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से पहले आगे बढ़ना है। हालांकि अगले सात दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान है, लेकिन इस क्षेत्र को अभी मानसूनी बारिश का इंतजार करना होगा।

मौसम कार्यालय ने इससे पहले अनुमान जताया था कि मानसून 12 दिन पहले यानी 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है।

मौसम का अनुमान लगाने वाली निजी कंपनी ‘स्काईमेट वेदर’ के अनुसार पिछले वर्ष दिल्ली में 25 जून को मानसून पहुंचा था और 29 जून तक पूरे देश में छा गया था। स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि संभावना है कि दिल्ली में जून के आखिर के आसपास ही मानसूनी बारिश होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिमी हवाएं कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में मानसून को आगे बढ़ने से रोक रही हैं। इनके कम से कम एक सप्ताह तक बने रहने की उम्मीद है।’’ पलावत ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\