क्रिकेट की वापसी के लिये लंबा इंतजार करना पड़ सकता है : ब्राड

कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर की खेल प्रतियोगिताएं स्थगित या रद्द कर दी गयी हैं। अन्य खेलों की तरह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट भी प्रभावित हुआ है जिसके बाद राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड बंद स्टेडियमों में मैच करवाने पर विचार कर रहे हैं।

लंदन, 30 अप्रैल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड को जल्द ही क्रिकेट मैचों की वापसी की संभावना नहीं लगती है भले ही दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड कोविड-19 महामारी को देखते हुए जहां खाली स्टेडियमों में मैच करवाने पर विचार कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर की खेल प्रतियोगिताएं स्थगित या रद्द कर दी गयी हैं। अन्य खेलों की तरह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट भी प्रभावित हुआ है जिसके बाद राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड बंद स्टेडियमों में मैच करवाने पर विचार कर रहे हैं।

ब्राड ने बीबीसी से कहा, ‘‘यह खिलाड़ियों के लिये अजीब है। ऐसा लगता है कि फिर से क्रिकेट खेलने के लिये अभी लंबा इंतजार करना होगा। ’’

इस 33 वर्षीय खिलाड़ी को पूरा विश्वास है कि खेल के हितधारक किसी भी तरह के जोखिम की संभावना होने पर टूर्नामेंटों का आयोजन नहीं करेंगे।

ब्राड ने कहा, ‘‘एक बात तय है कि खेलों को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाएगा। हम तभी क्रिकेट खेलेंगे जबकि सरकार ऐसा करना सुरक्षित मानेगी। मुझे लगता है कि खेल खाली स्टेडियमों में होगा। खिलाड़ियों और प्रबंधन स्टाफ के लिये भी ऐसा ही माहौल होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी चर्चा है कि उन मैदानों पर मैचों का आयोजन किया जाएगा जिनमें ठहरने की व्यवस्था है ताकि खिलाड़ियों को बाहर न जाना पड़े। हमें निश्चित तौर पर गेंद पर चमक लानी होगी और स्वाभाविक है कि संपर्क होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी