देश की खबरें | आठ मई : द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साल के बाकी दिनों की तरह आठ मई का दिन भी इतिहास की कई बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जाता है। जर्मन तानाशाह हिटलर के आत्महत्या करने के तकरीबन एक सप्ताह बाद वह आठ मई का ही दिन था, जब जर्मनी के जनरल अल्फ्रेड योडल ने बिना शर्त आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर कर दिए और इसके साथ ही यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध का खात्मा हो गया। विश्व युद्ध के समापन की औपचारिक घोषणा होने तक रूस में अगला दिन हो चुका था, इसलिए वहां नौ मई को विश्व युद्ध के समापन का जश्न मनाया गया। हालांकि, जापान ने सितंबर में आत्मसपर्मण किया और उसके बाद ही द्वितीय विश्व युद्ध पूरी तरह से समाप्त हुआ।

नयी दिल्ली, सात मई साल के बाकी दिनों की तरह आठ मई का दिन भी इतिहास की कई बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जाता है। जर्मन तानाशाह हिटलर के आत्महत्या करने के तकरीबन एक सप्ताह बाद वह आठ मई का ही दिन था, जब जर्मनी के जनरल अल्फ्रेड योडल ने बिना शर्त आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर कर दिए और इसके साथ ही यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध का खात्मा हो गया। विश्व युद्ध के समापन की औपचारिक घोषणा होने तक रूस में अगला दिन हो चुका था, इसलिए वहां नौ मई को विश्व युद्ध के समापन का जश्न मनाया गया। हालांकि, जापान ने सितंबर में आत्मसपर्मण किया और उसके बाद ही द्वितीय विश्व युद्ध पूरी तरह से समाप्त हुआ।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1886 : अमेरिकी फार्मासिस्ट जान.एस. पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।

1929 : भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म।

1959 : प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरे युद्ध जैसी भाषणों से बाज आने को कहा।

1970 : ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखिरी स्टूडियो अलबम 'लैट इट बी' जारी किया।

1999 : दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में एक खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।

2000 : भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।

2001 : अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से बाहर।

2004 : श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया, जो चार साल पहले वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्श ने बनाया था।

2009 : पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया।

2010 : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया, आठ जवान शहीद।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\