8 मई : जर्मनी ने घुटने टेके, यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त

देश दुनिया के इतिहास में आठ मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं:-

जमात

नयी दिल्ली, सात मई साल के बाकी दिनों की तरह आठ मई का दिन भी इतिहास की कई बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जाता है। जर्मन तानाशाह हिटलर के आत्महत्या करने के तकरीबन एक सप्ताह बाद वह आठ मई का ही दिन था जब जर्मनी के जनरल आल्फ्रेड योडल ने बिना शर्त आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर कर दिए और इसके साथ ही यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध का खात्मा हो गया। विश्व युद्ध के समापन की औपचारिक घोषणा होने तक रूस में अगला दिन हो चुका था इसलिए वहां नौ मई को विश्व युद्ध के समापन का जश्न मनाया गया। हालांकि जापान ने सितंबर में आत्मसपर्मण किया और उसके बाद ही द्वितीय विश्व युद्ध पूरी तरह से समाप्त हुआ।

देश दुनिया के इतिहास में आठ मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं:-

1886 : अमेरिकी फार्मासिस्ट जान एस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।

1929 : भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म।

1959 : प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी युद्ध जैसी तकरीरों से बाज आने को कहा।

1970 : ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’ जारी किया।

1999 : दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में एक खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।2000 : भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।

2001 : अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से बाहर।

2004 : श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया जो चार साल पहले वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्श ने बनाया था।

2009 : पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया।

2010 : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया, आठ जवान शहीद।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट