देश की खबरें | 15 मई : मैक्डोनाल्ड्स की शुरुआत का दिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मैक-चिकन, मैक-आलू टिक्की और पनीर रैप का नाम सुनकर फास्ट फूड के शौकीन लोगों के मुंह में पानी आ जाना लाजिमी है। दुनियाभर में इन्हें पसंद करने वालों की तादाद लाखों करोड़ों में होगी, लेकिन यह बता पाना मुश्किल है कि इनमें से कितने लोगों को इस बात का इल्म होगा कि ऐसे स्वादिष्ट फास्ट-फूड को आप तक पहुंचाने वाली फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड्स की शुरूआत 15 मई को ही हुई थी।

नयी दिल्ली, 14 मई मैक-चिकन, मैक-आलू टिक्की और पनीर रैप का नाम सुनकर फास्ट फूड के शौकीन लोगों के मुंह में पानी आ जाना लाजिमी है। दुनियाभर में इन्हें पसंद करने वालों की तादाद लाखों करोड़ों में होगी, लेकिन यह बता पाना मुश्किल है कि इनमें से कितने लोगों को इस बात का इल्म होगा कि ऐसे स्वादिष्ट फास्ट-फूड को आप तक पहुंचाने वाली फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड्स की शुरूआत 15 मई को ही हुई थी।

रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स नाम के दो भाइयों ने 15 मई 1940 को कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में छोटा सा रेस्तरां खोला था। आज वही छोटा सा रेस्तरां दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन बन चुका है। 100 से ज्यादा देशों में इसके 35,000 से ज्यादा आउटलेट्स हैं।

इसके अलावा बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्म भी 15 मई के दिन ही हुआ है।

देश दुनिया के इतिहास में 15 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1242 : दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहरम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।

1817 : समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।

1907: भगत सिंह और राजगुरू के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।

1923 : जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता का जन्म।

1935 : मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया।

1940 : दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया।

1957: ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृंखलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।

1958: सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया।

1967: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्म।

1993 : भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़़' फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन।

1995 : एलीसन गारग्रीब्स बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

1999 : कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक दिया।

2002 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।

2005 : 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।

2008 : श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।

2008 : भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी