देश की खबरें | 14 मई : भारत ने श्रीलका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था।

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में विभिन्न कारणों से दर्ज 14 मई के दिन ही भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था।

नयी दिल्ली, 13 मई इतिहास में विभिन्न कारणों से दर्ज 14 मई के दिन ही भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था।

भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था। यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध था।

गौरतलब है कि श्रीलंका सरकार के विरूद्ध लिट्टे के संघर्ष के दौरान शांति बहाली के लिए द्वीपीय देश गयी भारतीय सेना को वहां बल प्रयोग करना पड़ा था।

देश और दुनिया के इतिहास में 14 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1607 : उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया। इसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया का नाम दिया गया।

1610 : फ्रांस में हेनरी चतुर्थ की हत्या और लुईस तेरहवें फ्रांस की गद्दी पर बैठे।

1702 : इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1811 : पराग्वे स्पेन से मुक्त हुआ।

1878 : पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण करवाया।

1879 : थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।

1944 : ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।

1948 : इस्राइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1955 : वॉरसा संधि पर हस्ताक्षर। सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में इस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सैनिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास पर सहमति बनी।

1960 : एयर इंडिया ने पंख फैलाए और अटलांटिक महासागर को पार करके पहली बार न्यूयार्क तक की उड़ान भरी।

1963 : कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।

1973 : अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।

1984 : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म।

1991 : दक्षिण अफ़्रीक़ा के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सज़ा सुनाई गई।

1992 : भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया ।

2012 : इस्राइल की जेलों में बंद 1500 फलस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।

2013 : ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी