देश की खबरें | 11 मई : भारत ने किया सफल पोकरण परमाणु परीक्षण का एलान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में 11 मई के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। वर्ष 2000 में 11 मई के ही दिन भारत की आबादी ने एक अरब का आंकड़ा छू लिया, जब नयी दिल्ली में जन्मी एक बच्ची को देश का एक अरबवां नागरिक घोषित किया गया।

नयी दिल्ली, 11 मई इतिहास में 11 मई के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। वर्ष 2000 में 11 मई के ही दिन भारत की आबादी ने एक अरब का आंकड़ा छू लिया, जब नयी दिल्ली में जन्मी एक बच्ची को देश का एक अरबवां नागरिक घोषित किया गया।

यह दिन देश के इतिहास में एक और खास घटना के साथ दर्ज है। भारत सरकार ने 11 मई 1998 को पोकरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण करने का एलान किया था।

देश दुनिया के इतिहास में 11 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1752: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अग्नि हानि बीमा पॉलिसी की शुरूआत की गई।

1784 : अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि।

1833 : अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत।

1940 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (बीबीसी) ने अपनी हिंदी सेवा की शुरूआत की।

1951: राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।

1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।

1965 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत।

1988 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1995 : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।

1998 : भारत ने राजस्थान के पोकरण में तीन परमाणु परीक्षण करने का एलान किया।

1998 : यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।

2000 : जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पर पहुंची।

2007 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया और पार्टी नेता मायावती ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।

2008 : न्यूयॉर्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया।

2016: इराक की राजधानी बगदाद में बम विस्फोट, दर्जनों लोगों की मौत।

2022: म्यांमा के सागाइंग में मोंग तेन पिंग नरसंहार के दौरान सेना ने कम से कम 37 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा।

2024: प्रख्यात पंजाबी कवि और लेखक सुरजीत पातर का निधन।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम