Glenn Maxwell Scores Fastest ODI World Cup Hundred: विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज शतक

मैक्सवेल अगले ओवर में हालांकि लोगान वान बीक की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 44 गेंद में नौ चौकों और आठ छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली. विश्व कप में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आयरलैंड के केविन ओब्रायन तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंद में 113 रन बनाये थे.

ग्लेन मैक्सवेल (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली: आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ एक दिवसीय विश्व कप का सबसे तेज शतक जड़ते हुए सिर्फ 40 गेंद में तिहरा अंक छुआ. उन्होंने बास डि लीडे को 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया. इससे पहले वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम के नाम था जिन्होंने इसी विश्व कप में सात अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंद में 106 रन बनाये थे.

मैक्सवेल अगले ओवर में हालांकि लोगान वान बीक की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने 44 गेंद में नौ चौकों और आठ छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली. विश्व कप में सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आयरलैंड के केविन ओब्रायन तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंद में 113 रन बनाये थे. AUS vs NED, World Cup 2023 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स के सामने रखा 400 रनों का विशाल लक्ष्य, ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक

मैक्सवेल इससे पहले 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद में 102 रन भी बना चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 गेंद में 162 रन की पारी खेली थी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में सातवें स्थान पर हैं जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी विश्व कप में 11 अक्टूबर को 63 गेंद में 131 रन बनाये थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े