खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल के लिये उपलब्ध मैक्सवेल : कमिंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बुधवार को कहा कि ग्लेन मैक्सवेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के लिये उपलब्ध है ।

कोलकाता, 15 नवंबर आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बुधवार को कहा कि ग्लेन मैक्सवेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के लिये उपलब्ध है ।

पांच बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया का सामना बृहस्पतिवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा ।

मैक्सवेल ने मुंबई में सात नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दर्द से जूझते हुए नाबाद दोहरा शतक जड़कर आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से जीत दिलाई थी ।

कमिंस ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ ग्लेन मैक्सवेल फिट हैं । हमने कई बार उनका स्कैन कराया है ताकि सुनिश्चित कर सकें कि वह पूरी तरह से ठीक हैं ।’’

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया अंतिम एकादश का ऐलान टॉस के समय करेगा । देखना है कि इस मैच में मार्नस लाबुशेन खेलते हैं या मार्कस स्टोइनिस ।

कमिंस ने यह भी कहा कि वह इस बार विश्व कप जीतने के पल को अनुभव करना चाहते हैं । वह 2015 में टीम में थे लेकिन फाइनल में अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे । आस्ट्रेलिया ने एमसीजी पर न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर खिताब जीता था ।

कमिंस ने कहा ,‘‘ वह शानदार पल था । खचाखच भरा एमसीजी और पूरा आस्ट्रेलिया हमारे साथ । अपने देश में विश्व कप जीतना अद्भुत था । चार साल में एक बार ही यह मौका मिलता है और मैं जीत के पल अनुभव करना चाहता हूं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड