देश की खबरें | दिल्ली में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 29 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत रहा।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 40 और 22 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह सवा नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 272 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन