देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है और मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जून दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है और मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक नरेला मौसम विज्ञान केंद्र ने शहर में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शहर का आधिकारिक संकेतक माने जाने वाली सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के सामान्य औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है।

आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों जैसे नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 45 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया था।

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 22 प्रतिशत से 37 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिनों तक 'ऑरेंज' अलर्ट जारी रहेगा।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 45 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Lucknow Hit-and-Run Horror: लखनऊ में स्कूल फेयरवेल से लौट रहे छात्र ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत (Watch Video)

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

देवरिया में आवारा कुत्ते का आतंक: एक के बाद एक 6 लोगों को काटकर किया लहुलुहान, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात (Watch Video)

\