देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। वहीं हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ और यह ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई।

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। वहीं हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ और यह ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल के इस समय के लिए सामान्य है। आर्द्रता का स्तर 46 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 383 रहा जोकि बहुत खराब श्रेणी में आता है। सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर एक्यूआई 393 था। रविवार को पिछले 24 घंटे का एक्यूआई 411 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है, लेकिन मंगलवार को यह बहुत खराब श्रेणी में रहेगी। बुधवार को हवा की गुणवत्ता खराब होने और ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में होने की संभावना है, जबकि बृहस्पतिवार को इसके ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रहने की संभावना है।

रवि कांत अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें