देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.2 डिग्री अधिक है।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.2 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिन में राष्ट्रीय राजधानी में आसमान काफी हद तक साफ रहा तथा न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 143 दर्ज किया गया, जो "मध्यम" श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को "अच्छा", 51 से 100 के बीच को "संतोषजनक", 101 से 200 के बीच को "मध्यम", 201 से 300 के बीच को "खराब", 301 से 400 के बीच को "बहुत खराब" तथा 401 से 500 के बीच को "गंभीर" माना जाता है।।

मौसम विभाग ने सोमवार को कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Noida Supernova Case: डिप्रेशन, बढ़ते कर्ज और वैवाहिक विवाद ने ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान; 43वीं मंजिल से गिरे संभव जैन, पुलिस ने ₹3 करोड़ गुजारा भत्ते की बात नकारी

Siberia Lab Scare: रूस की एंटी-प्लेग लैब में रिसर्च वर्कर की रहस्यमयी संक्रमण से मौत; सैकड़ों लोग क्वारंटाइन, क्या न्यूमोनिक प्लेग फैलने का है खतरा?

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस