देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, रविवार को हल्की बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

आईएमडी ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अनुसार दिन में जलभराव से संबंधित नौ शिकायतें प्राप्त हुईं।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बताया कि उसे रोहिणी क्षेत्र से जलभराव की दो कॉल और पेड़ गिरने की सात कॉल मिलीं। शहर में आर्द्रता 67 से 85 प्रतिशत के बीच रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 66 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू