देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, वायु गुणवत्ता में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

आईएमडी के मौसम बुलेटिन में बताया गया कि दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 34 प्रतिशत के बीच रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 यानी 'खराब' श्रेणी में रहा जो पहले 'बहुत खराब' श्रेणी में था। एक्यूआई बुधवार को सुबह नौ बजे 356 था।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

सुबह साढ़े बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ रहने और सुबह में मध्यम कोहरा रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: नौ और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड