देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता मध्यम स्तर की रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता मध्यम स्तर की रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 199 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

इस बीच, आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 2.3 डिग्री अधिक था तथा दिन में आर्द्रता का स्तर 90 से 58 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ ​​रहने तथा उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

विभाग ने कहा कि सुबह के समय हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है तथा सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है।

इसने कहा कि दोपहर तक हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 12 से 14 किमी प्रति घंटा हो जाने की उम्मीद है जो पुनः उत्तर-पश्चिम दिशा से आएगी।

आईएमडी ने कहा कि शाम और रात तक गति घटकर 10 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी तथा धुंध छाने की संभावना है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\