देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ दिन पहले दिल्ली में 228.1 मिमी बारिश हुई थी, जिससे शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था और कई लोगों की जान भी चली गई थी।

नयी दिल्ली, 30 जून राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ दिन पहले दिल्ली में 228.1 मिमी बारिश हुई थी, जिससे शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था और कई लोगों की जान भी चली गई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को नौ मिमी बारिश हुई, जबकि शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत दर्ज किया गय़ा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी में सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहने तथा भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। साथ ही विभाग ने यह भी कहा कि दिल्ली और इससे सटे राज्यों के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार रात तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि दिल्ली में रविवार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 118 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम' श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट