देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान इस मौसम में अबतक का सबसे कम 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान इस मौसम में अबतक का सबसे कम 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 39 से 85 के बीच रही। मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि सोमवार की सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। लेकिन आसमान कुल मिलाकर साफ रहेगा और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रह सकती है।

विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान चार से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को मौसम का पहला ‘‘सर्द दिन’’ रहा और पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण शहर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम और इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

विभाग ने बताया कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम या इसके बराबर और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जाता है, तो उसे ‘‘सर्द दिन’’ कहा जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। फरीदाबाद में एक्यूआई 228, गाजियाबाद में 244, ग्रेटर नोएडा में 170, गुरुग्राम में 214 और नोएडा में 218 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 1st T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होगी रोमांचक टक्कर, आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड