देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक तथा इस मौसम में शहर का सबसे अधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी ।

नयी दिल्ली, 20 मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक तथा इस मौसम में शहर का सबसे अधिक तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी ।

विभाग के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत एवं 26 प्रतिशत के बीच रही। उसने अनुमान लगाया है कि सोमवार को आसमान साफ ​​रहेगा तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस एवं नयूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे वायु गुणवत्ता खराब रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 242 रहा ।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 के मध्य रहने का मतलब संतोषजनक है। एक्यूआई के 101 से 200 के बीच रहने पर मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच रहने का मतलब है कि वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Noida Supernova Case: डिप्रेशन, बढ़ते कर्ज और वैवाहिक विवाद ने ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान; 43वीं मंजिल से गिरे संभव जैन, पुलिस ने ₹3 करोड़ गुजारा भत्ते की बात नकारी

Siberia Lab Scare: रूस की एंटी-प्लेग लैब में रिसर्च वर्कर की रहस्यमयी संक्रमण से मौत; सैकड़ों लोग क्वारंटाइन, क्या न्यूमोनिक प्लेग फैलने का है खतरा?

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस