देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, जनवरी के बाद दिल्ली में सबसे गर्म दिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस साल जनवरी से अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस साल जनवरी से अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में अब तक का दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान पिछले चार दिन से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली में आज दिन में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 72 से 26 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश, धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। उसने शाम को जोरदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Prediction: नवी मुंबई में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Fatima Jatoi and Arohi Mim: भारत में क्यों ट्रेंड कर रहे हैं पाकिस्तान-बांग्लादेश के ‘लीक वीडियो’? साइबर एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा खुलासा

सना खान ने अभिनय छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी; कहा- ‘पति मुफ्ती अनस का फैसला नहीं, यह मेरी अपनी पसंद थी’ (Watch Video)

\