देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 फरवरी दिल्ली में रविवार को मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उसने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता 94 प्रतिशत से 40 प्रतिशत के बीच रही।

आईएमडी ने सोमवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

विभाग ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिछले एक सप्ताह से तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो दिल्ली में 1969 के बाद फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार शाम छह बजे 290 रहा, जो ‘‘खराब’’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी