देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 142 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को एक्यूआई 145 दर्ज किया गया जबकि बुधवार को सूचकांक 245 और मंगलवार को 226 रहा था, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

आईएमडी के मुताबिक, दिन के दौरान सापेक्षिक आद्रर्ता 84 से 35 फीसदी के बीच रही।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: आठ और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी