देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम पारा 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और राष्ट्रीय राजधानी में लंबे समय बाद दिन में तेज़ धूप निकली।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और राष्ट्रीय राजधानी में लंबे समय बाद दिन में तेज़ धूप निकली।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बुधवार को शहर के आसमान में आम तौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन के साथ वर्षा का अनुमान है।

इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अगले दो दिनों तक ‘येलो’ अलर्ट लागू रहेगा।

सोमवार को सुबह हुई बारिश के बाद शहर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई। आंकड़ों के अनुसार, दिन में आर्द्रता 83 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 88 रहा जो "संतोषजनक" श्रेणी में दर्ज आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Weather Update: जापान में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पाकिस्तान-श्रीलंका सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Preview: एशियन गेम्स में आज पाकिस्तान और श्रीलंका महिला टीम के बीच होगी फाइनल की जंग, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं पाकिस्तान-श्रीलंका महिला सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

How And Where To Watch India Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team Asian Games 2026 Semi-Final Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत-बांग्लादेश महिला सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ