मैक्स अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और एक अन्य कर्मी को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि

साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ने एक बयान में दावा किया कि इन लोगों को अस्पताल से संक्रमण होने की बिल्कुल भी आशंका नहीं है।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल के एक डॉक्टर, एक नर्स और एक गैर-चिकित्सा कर्मचारी को कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है। अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी।

साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ने एक बयान में दावा किया कि इन लोगों को अस्पताल से संक्रमण होने की बिल्कुल भी आशंका नहीं है।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘अभी तक अस्पताल के तीन कर्मियों को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक डॉक्टर, एक नर्स और एक गैर-चिकित्सा कर्मी हैं। वे सभी स्वस्थ हो रहे हैं।’’

हाल ही में मैक्स अस्पताल में हृदय रोग के उपचार के लिए दो रोगियों को भर्ती कराया गया था जिन्हें बाद में कोविड-19 की पुष्टि हुई।

बयान में कहा गया, ‘‘39 स्वास्थ्य कर्मियों को मैक्स अस्पताल, साकेत में एक अलग वार्ड में पृथकवास में रखा गया है जिनके रोगियों के संपर्क में आने का पता चला था।’’

इन सभी 39 लोगों में कोविड-19 के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे और रोगियों के संपर्क में आने के पांचवें दिन, यानी 14 अप्रैल को इनकी जांच की जाएगी।

बयान में कहा गया, ‘‘मैक्स अस्पताल, साकेत के कोविड वार्ड में अलग-अलग पालियों में 154 कर्मी कार्यरत हैं। इनमें से कोई कर्मचारी वायरस से संक्रमित नहीं हुआ है। वे पालियों में काम कर रहे हैं और अस्पताल परिसर में ही ठहरे हैं ताकि उनके परिवारों और पड़ोसियों को संक्रमण का कोई जोखिम नहीं रहे। उनमें से किसी को पृथक नहीं रखा गया है।’’

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1154 रही जबकि यहां अब तक इस महामारी से 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट