रमजान की नमाज कराने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाया गया मौलवी

‘बीडीन्यूनज24’ की खबर के अनुसार मौलवी ने मगुरा जिले के अडडांगा गांव में एक मस्जिद में शनिवार को रमजान की नमाज की अगुवाई की थी और इसके एक दिन बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

ढाका, 27 अप्रैल दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश में एक स्थानीय मस्जिद में रमजान की नमाज अदा कराने वाले मौलवी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

‘बीडीन्यूनज24’ की खबर के अनुसार मौलवी ने मगुरा जिले के अडडांगा गांव में एक मस्जिद में शनिवार को रमजान की नमाज की अगुवाई की थी और इसके एक दिन बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

खबर के अनुसार अधिकारी नमाज में शामिल हुए 20-25 लोगों की सूची बना रहे हैं और उनकी जांच भी की जाएगी।

खबर में शालिखा उप जिले के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनवीर रहमान के हवाले से कहा गया कि मौलवी बाघरपरा पश्विम गांव के हैं, जो मस्जिद से करीब डेढ किलोमीटर दूर है। इस पूरे इलाके में लॉकडाउन है।

बांग्लादेश में रविवार तक कोविड-19 के 5,416 पुष्ट मामले थे और 145 लोगों की जान जा चुकी है।

धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक आपात नोटिस जारी करते हुए लोगों से मस्जिदों में इकट्ठा ना होने और घर पर ही नमाज पढ़ने की अपील की है।

नोटिस में कहा गया कि अधिकतम 10 लोग ही मस्जिदों में जुमे की नमाज के लिए इकट्ठे हो सकते हैं।

सरकार ने अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने पर भी रोक लगा दी है।

बांग्लादेश ने केाविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में पांच मई तक बंद की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट